चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगी: मुख्यमंत्री

0
183

स्वर्गाश्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित

ऋषिकेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में महिलाओं के दम पर वर्ष 2024 में राज्य की सभी लोकसभा सीटों को जीतेगी।  सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में भी पूरा दमखम लगाएगी, क्योंकि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सबसे ऊंचा स्थान है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, के अंतर्गत गोरा देवी कन्या धन योजना के चलते मैदानी क्षेत्रों में कक्षा नौवीं की छात्राओं को 2850 साइकिल उपलब्ध कराए जाने के साथ आशा संगिनी एप भी लॉंच किया गया है। जिसमें आशा बहनों को ऑनलाइन वेतन दिया जाएगा जिसकी मॉनिटरिंग का काम भी राज्य सरकार करेगी, वहीं प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए गौरव शक्ति की शुरुआत की गई है, महिलाओं को सशक्त और समर्थ समाज देने के उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 7 करोड़ की धनराशि का भजन भी आवंटित कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रदेश में होने वाले लोकसभा और नगर निगमों के चुनाव में महिलाओं की भूमिका को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए गए। जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले से ही चुनाव में महिलाओं को 10% आरक्षण दिए जाने की बात कही थी लेकिन अब पार्टी ने इसे बढ़ाकर 15% कर दिया है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है, जीतने वाली महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरे देश में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कार्य समिति में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेनू बिष्ट, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, रेखा कुमारी प्रदेश प्रभारी, भावना रावत, नगर निगम महापौर अनीता ममगांई, ऋषिकेश महापौर अनीता मंमगाई, रुचि भट्ट, मोहनी पोखरियाल, सोनू कक्कड़, रीता चमोली, प्रिंसी रावत अंजलि नैथानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, पकिर्ण नेगी, टिहरी इंदिरा आर्य, कविता शाह आदि ने भी संबोधित किया।