राज्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लैंड जिहाद: धामी

0
140

हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण करने वालों को फिर से चेताया

हरिद्वार। हरिद्वार पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर एक बड़ी साजिश के तहत मजार जिहाद, लैंड जिहाद किया गया है जोकि किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अवैध मजारों पर बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में लगभग 1000 ऐसी जगह चिन्हित की गई है जिन पर अवैध रूप से मजारे बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मजार के नाम पर अतिक्रमण किया हुआ है वह स्वत ही अतिक्रमण को हटा ले अन्यथा प्रशासन अवैध मजारे हटाने का कार्य करेगा। बता दें कि उत्तराखंड में अवैध रूप से मजारे बनाकर सरकारी भूमियों पर कुछ लोगो ने अवैध कब्जे किए हुए हैं जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार संजीदा नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंड जिहाद के पीछे  एक बहुत बड़ा वनक्तव्य छिपा हुआ है। सरकार की ओर से सर्वे करने पर पता चला कि लगभग एक हजार जगह पर लैंड जिहाद किया गया है जिसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरिद्वार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने से पहले पत्रकारों से वार्ता करते हुए  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजार जिहाद के सवाल पर कहा कि उत्तराखंड में लगभग एक हजार स्थान ऐसे हैं  जहां पर मजारों के नाम पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि  मजार जिहाद के पीछे एक बहुत बड़ी साजिश है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि है यह कोई मजारे नहीं बल्कि मजार के नाम पर एक साजिश है और मजार के नाम पर  असामाजिक तत्व का कब्जा कर लेते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मजार के नाम पर अवैध अतिक्रमण करने वाले या तो खुद अतिक्रमण हटा ले अन्यथा प्रशासन द्वारा उनको हटा दिया जाएगा।