मसूरी में बस दुर्घटना के बाद हरकत में आया प्रशासन

0
141

घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पतालों में कराया गया भर्ती

जिलाधिकारी सोनिका ने जाना हाल चाल, आवश्यक दिशा निर्देश दिए

देहरादून। मसूरी में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस वाहन संख्या यूके07पीए-4158 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सिविल चिकित्सालय मसूरी, जिला चिकित्सालय कोरोनेशन तथा दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ गंभीर घायलों को मैक्स चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जिनका उपचार चल रहा है।

मसूरी में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सोनिका ने तत्काल कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही  स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने घायलों का हालचाल जाना और घायलो के बेहतर उपचार के लिए संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। मसूरी चिकित्सालय में 32 मरीजों को उपचार के लिए लाया गया था जिनको एम्बुलेंस के माध्यम दून अस्पताल व मैक्स चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। एम्बुलेंस के माध्यम से  मरीजों को दून चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार चल रहा है। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में 25 घायलों का उपचार चल रहा है। मैक्स चिकित्सालय में 11 मरीजों को उचार के लिए चिकित्सालय लाया गया था, जिनमें 2 लोग महक (15) पुत्री सुधाकर निवासी मसूरी, सुधा (40) पत्नी सुधाकर 12 केंपटी मसूरी की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि बस में चालक परिचालक सहित लगभग 38 लोग सवार थे।  जिलाधिकारी ने मैक्स अस्पताल में नगर मजिस्ट्रेट तथा दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में उप जिलाधिकारी सदर को तैनात किया गया है, ताकि उपचाररत मरीजों  के उपचार तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए समन्वय किया जा सके। जिलाधिकारी मजिस्ट्रियल जांच कराने की बात कही। जिला आपदा परिचालन केंद्र घटना की सूचना प्राप्त होते ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा के निर्देशन में टीम व चिकित्सालय से समन्वय करते हुए पल-पल की स्थिति की सूचना प्राप्त कर संबंधित को प्रेषित रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उप जिलाधिकारी नंदन कुमार, आइटीबीपी, पुलिस एवं एसडीआरएफ के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक एवं जवान, स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।