उत्तराखण्ड

राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता निरस्त करने का विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह

देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है: हरीश

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता को निरस्त किए जाने के विरोध में प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्यालयों में जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

गांधी पार्क में सत्याग्रह परं बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र की मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में है और देश की आजादी में भाग लेने वाले शहीदों के परिवारों का खुलेआम अपमान किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कई बडबोले नेताओं कई मौकों पर गांधी एवं नेहरू परिवार को अपमानित करने के लिए कई-कई बार बयान दिए हैं आंखिर मोदी सरकार उन सब पर कब कार्रवाही करेगी।  इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश की आजाद के बाद पार्टी ने पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व ने भारत वर्ष को दुनियां के सामने एक ताकतवर शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया है परन्तु आज सत्ता में बैठी ताकतें देश के सर्वधर्म संभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, हमें उसका डट कर मुकाबला करना है। सभा का संचालन करते हुए मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त किये जाने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 8 वर्षों के शासनकाल में प्रधानमत्री ने देश 80 साल पीछे धकेल दिया है, अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिह गोगी ने कहा कि आज देश नाजूक स्थिति से गुजर रहा है देश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है और मोदी सरकार विपक्ष के नेताओं को चुन-चुनकर तारगेट कर रही है। उन्होंने सत्याग्रह में शामिल सभी कांग्रेजनों का आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भंडारी, विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक राजकुमार, मनोज रावत, मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री विजय सारस्वत, सूर्यकांत धस्माना, पीके अग्रवाल, आयेन्द्र शर्मा, मोहन काला, लाल चन्द शर्मा,  सुशील राठी, प्रवीन त्यागी, आनन्द त्यागी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button