उत्तराखण्डधर्म-कर्म

अरुण कुमार शर्मा को 16वीं बार चुना गया अध्यक्ष

समिति की वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव हुए संपन्न

देहरादून। श्री नरवदेश्वर महादेव सेवा समिति आदर्श मंदिर की वर्ष 2023-2024 की एक वर्षीय कार्यकरिणी का चुनाव रविवार को आदर्श मंदिर प्रांगण में हुआ। समिति के प्रबंधक अरुण कुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष रमन सेठी ने वर्ष 2022-2023 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। समिति सदस्य की ओर से एडवोकेट नरेंद्र सिंह कंबोज को चुनाव अधिकारी नामित किया गया।

वर्ष 2022-2023 की कार्यकरणी को भंग कर चुनाव अधिकारी ने सभा मे उपस्थित सदस्यों में से वर्ष 2023-2024 की कार्यकरणी का चुनाव किया जिसमें अरुण कुमार शर्मा को निर्विरोध 16 वीं बार समिति का प्रबंधक चुना गया।  अध्यक्ष पद पर मदन मोहन धीमान चुने गए तथा उपाध्यक्ष पृथ्वीराज व मुन्नालाल, स्टोर इंचार्ज मंगतराम धीमान, सह स्टोर इंचार्ज कृष्ण कुमार नामदेव, राकेश धीमान, सतीश कौशिक, रमेश चन्द्र गोयल, सचिव राजू सभरवाल, सह सचिव, सतपाल कश्यप, कोषाध्यक्ष रमन सेठी, सह कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रचार मंत्री प्रवीण आनंद, सौरव शर्मा, राजीव जायसवाल  को चुना गया। समिति के अन्य पदों पर भी जल्द अन्य सदस्य नामित किये जाएंगे। चुनाव अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी व समर्पण भाव से कार्य करते रहने का संदेश दिया। सभा में मदन मोहन, रमेश गोयल, मंगतराम, राजू सभरवाल, अशोक वर्मा, पृथ्वीराज, कृपाल कुमार, उमेश कौशिक, सतीश शर्मा, रमन सेठी, वासु शर्मा, परवीन आनंद, सुनील कोहली, तरुण, शिवा नामदेव, अमित राय, सौरव शर्मा, राधेश्याम भल्ला, रामकुमार गुप्ता, मुन्नालाल, इंद्रेश सुनेजा, पवन अग्रवाल, चंद्रमोहन मेहता, गौरव कुमार, मनमोहन शर्मा, गोपाल शर्मा, अमित कश्यप आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button