मोर्चा की 25वी वर्षगांठ पर होगा स्वाभिमान सम्मेलन

0
127

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भी दिया गया है निमंत्रण

देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की 25वी वर्षगांठ स्वाभिमान सम्मेलन के रूप में मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम 9 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी निमंत्रण दिया गया है। इस अवसर पर वाल्मीकि चेतना मैगज़ीन 2023 का प्रकाशन भी किया जाएगा। उत्तराखंड से भी सैकड़ों लोग शिरकत करेंगे। मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मोर्चा की एक बैठक कांवली रोड पर आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भागवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि संगठन 25 वर्षों से समाजहित में निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाल्मीकि समाज को शिक्षा, स्वरोजगार, उनके कर्तव्य एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही सरकार से मांग की जाएगी कि अनुसूचित जाति के आरक्षण में बाल्मीकि समाज को प्रथक आरक्षण दिया जाए, समस्त विभागों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए, राष्ट्रीय एवं राज्य सफाई कर्मचारी आयोग को सवैधानिक दर्जा दिया जाए, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया सरल की जाए और अयोध्या के श्री राम मंदिर में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित की जाए। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला एवं संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मदन बाल्मीकि ने किया। कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण चौहान, सभासद विशाल कुमार, राजीव राजौरी, कुलवंत सूद, अनिका छेत्री, श्याम सिंह, सुखनंदन आदि भी मौजूद रहे।