कैराना। प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महोदव मंदिर में एक शाम श्याम सांवरें के नाम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन बडे धुमधाम के साथ किया गया। जिसमें श्याम बाबा का अलौकिक दरबार विशेष आर्कषण था।
प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में श्री श्याम परिवार सेवा समिति व कस्बे के श्रद्धालुओ द्वारा श्री श्याम सांवरें संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। संकीर्तन के दौरान श्याम बाबा का अलौकिक दरबार आर्कषण का मुख्य केन्द्र था। संकीर्तन में धर्म नागर दिल्ली, हरीश नामदेव शामली, शुभम रूपम कोतकत्ता के भजनो पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गये। योगेश जमानिया रूडकी ग्रुप ने सुन्दर सुन्दर मनमोहम झाकिया प्रस्तुत की। संकीर्तन के दौरान इत्र वर्षा की गई। हर्षोल्लास के साथ श्याम बाबा की महाआरती के पश्चात 56 भोग लगाये गये। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में आए नर नारी भक्तों ने श्याम बाबा के नारे लगाए। हारे के सहारे श्याम बाबा हमारे , जय जय खाटू नरेश , तीन बाण धारी सब पर भारी , श्री श्याम बाबा की जय से बनखंडी महादेव मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। श्री श्याम परिवार सेवा समिति के सभी सदस्यों व जनमानस का श्याम संकीर्तन में पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
रिर्पोट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।