उत्तराखण्डविधानसभा सत्र

सत्र की तैयारियों से संतुष्ट नजर आए राज्यपाल

अध्यक्ष के साथ सभा मंडप का लिया जायजा

भराड़ीसैंण। विधानसभा पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण के साथ विधानसभा परिसर का निरक्षण किया। सोमवार से शुरू हो रहे उत्तराखंड के बजट सत्र की तैयारियों का जायजा लेने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा परिसर और विभिन्न विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विधानसभा की तैयारियों से संतुष्ट होकर विधानसभा अध्यक्ष को बधाई दी। इसके पश्चात राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा बनाए गए पहाड़ी व्यंजनों का आनद लिया। राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा की महिलाएं देश प्रदेश में अपने समूहों के माध्यम से कार्य कर रही है। समूहों की ओर से क्रांति लाई गई है जो अब हर महिला को स्वाबलंबी बनने के लिए प्रेरित कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को जानकारी देते हुए बताया की वे महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह को मजबूत करने पर लगी हुई हैं विधानसभा सत्र के दौरान भी स्वयं सहायता समूह द्वारा बने व्यंजनों को भोजन में शामिल किया जाएगा जिससे महिला समूहों को भी आय का साधन बनेगा। और उनके द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पादों को भी विधानसभा खरीद रही है।

Related Articles

Back to top button