उत्तराखण्डमहिला जगत

महिलाओं को भी पुरुषों की तरह प्रदान किए जाने चाहिए समान अवसर

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से हुआ महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से रायपुर स्थित सनराइज अकैडमी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमश्री डॉ बीके संजय, सचिन जैन, अति विशिष्ट अतिथि सुनील अग्रवाल, बीना जैन, सनराइज एकेडमी डायरेक्टर पूजा पोखरियाल डॉ. आरएम सक्सेना रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र दंडोना ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्म श्री डॉ. बीकेएस संजय ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को भी पुरुषों की तरह समान अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। इसके लिए शिक्षा पर गंभीरता से जोर दिया जाना चाहिए। बेहतर भविष्य के लिए हर लड़की और महिला को शिक्षित करना चाहिए। हमें हर स्तर से उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास कराना चाहिए। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार व समाज में बराबरी का हक देना और उन पर हो रहे अत्याचारों एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। मानवाधिकार संगठन द्वारा 2016 से लगातार यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर सनराइज एकेडमी की डायरेक्टर पूजा पोखरियाल ने कहा कि हम हमेशा सामाजिक कार्य के लिए अपने अकैडमी देने में तत्पर है। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमित अरोड़ा का विशेष रुप से सहयोग मिला। अंत में आए हुए सभी अतिथियों का जितेंद्र दंडोना जी ने धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संगठन के विशंभर नाथ बजाज, रेखा निगम, गीता वर्मा, शब्दावली भारद्वाज, हरिओम ओमी आदि लोग मौजूद रहे।

सम्मानित होने वाले महिलाओं में

बीना अग्रवाल (नृत्य कला के क्षेत्र में) संगीता धौंडियाल (गायकी के क्षेत्र) डॉक्टर आशु लेखा गुप्ता (ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी) निधि बेलवाल ( सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी) के क्षेत्र में साधना जयराज (पर्यावरणविद) नीतू तोमर (प्रधानाचार्य सनराइज अकैडमी)मोनिका शर्मा (प्रशासनिक अधिकारी सनराइज अकैडमी) अपेक्षा रावत डॉक्टर पूनम शर्मा (सनराइज अकैडमी) आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों को भी संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button