महंगाई, बेरोजगारी पर ध्यान दे सरकार: हरीश रावत

0
112

कांग्रेस ने हरिद्वार में निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, भाजपा किए प्रहार

हरिद्वार। शनिवार को कांग्रेस ने हरिद्वार में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। आर्यनगर चैक से शुरू हुई यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। आर्य नगर चौक से जटवाड़ा पुल तक निकाली गई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि भाजपा लोगों को धर्म के आधार पर बांटने की राजनीति कर रही है। इस समय देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी जैसे बड़े सवाल हैं। लेकिन इन पर ध्यान देने के बजाए भाजपा सरकार लोगों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गयी भारत जोड़ो यात्रा में जनता से जुड़े मुद्दो को प्रमुखता से उठाया। लोग सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस वापसी करेगी और केंद्र में सरकार का गठन करेगी। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है। गैरसैंण में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, अंकिता हत्याकांड, पेपर लीक, किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठया जाएगा। यात्रा में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल, मनोज सैनी, सतपाल ब्रह्मचारी, राजबीर चौहान, ठाकुर रतन सिंह, नईम कुरैशी, राजबीर चौहान, मुरली मनोहर, पार्षद सोहेल अख्तर, किरण सिंह, शाहनवाज मंसूरी, डा. दिनेश पुडीर, कैश खुराना, सौरभ चौहान, शहाबुद्दीन अंसारी, तासीन अंसारी, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, हरद्वारी लाल, अज्जू खान, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, अकबर खान, विपिन पेवल, पार्षद इसरार सलमानी आदि शामिल रहे।