उत्तर प्रदेशताज़ा खबरधर्म-संस्कृति
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम – डीएम रवीन्द्र सिंह , पुलिस अधीक्षक अभिषेक, मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी वह एडीएम संतोष कुमार सिंह ने जनपद वासियों को दी शुभकामनाएं बधाई
शामली। कलेक्ट्रेट में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी शामली रवीन्द्र सिंह ने सभी को होली के पर्व की बधाई देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार को उत्साह पूर्वक मनाने की बात कही। होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक, मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों को होली के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा फूलों की होली खेली गई और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।इस अवसर पर सभी जनपद स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्यों ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।
रिर्पोट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।