मंत्री गणेश जोशी के बयान से भड़का आक्रोश

0
95

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एश्ले हॉल चौक पर प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे मंत्री की बुद्धिहीनता और नासमझी का प्रतीक बताते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर करण माहरा ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी तत्काल इस्तीफा दें। मंत्री का बयान घोर आपत्तिजनक है। कांग्रेस त्याग और मूल्यों पर आधारित पार्टी है जिसने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया और देश मे विकास की मजबूत आधारशिला रखी है। कांग्रेस इस मुद्दे पर प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब जब सत्ता में रहती है तो सूचना का अधिकार कानून बनता है, मनरेगा के कानून बनता है, सरकारी कर्मचारियों का जीवन स्तर बेहतर होता है, गरीबों को सब्सिडी मिलती है, तेल, गैस और सब्जियों जैसी बुनियादी चीजों के दाम कम रहते हैं, बेरोजगरों की पिटाई नहीं होती। आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस पर आरोप लगाने वालों का खुद का इतिहास संदिग्ध है। कांग्रेस इस देश की रग-रग में है। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री को मंत्री गणेश जोशी पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर पूरन सिंह रावत, उपेन्द्र थाली, गरिमा दसौनी, महेंद्र सिंह नेगी गुरु, हेमा पुरोहित, उर्मिला थापा, शीशपाल बिष्ट, सावित्रा थापा, शांति रावत, अनिल नेगी, राजेश चमोली, संग्राम सिंह पुंडीर, राजीव प्रजापति, संजय भारती, मोहन कला, वीरेंद्र पंवार, शमीम मंसूरी आदि मौजूद थे