विरोध में प्रदर्शन के बाद मौन-विरोध धरने पर बैठे

0
170

आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का विरोध

देहरादून। ब्राह्मण समाज महासंघ  के आह्वान पर प्रदेश की दश ब्राह्मण सभाओं के प्रतिनिधि भारी संख्या में गांधी पार्क में आयोजित, आर एस एस प्रमुख श्री मोहन भागवत जी के निराधार, निन्दनीय तथा ब्राह्मण विरोधी वक्तव्य के विरोध में प्रदर्शन के बाद मौन-विरोध धरने पर मध्यान ११.३० से १२.३० तक बैठे। इससे पूर्व एक खुले पत्र के माध्यम से ब्राह्मणों के आक्रोश की अभिव्यक्ति से उनको अवगत कराया गया है। धरने में महासंघ के संरक्षक गण पं लालचंद जी शर्मा, आचार्य पवन कुमार शर्मा,इन ओमप्रकाश वशिष्ठ तथा महासंघ के अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद मेहता, महासचिव श्री शशि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पं थानेश्वर उपाध्याय आदि के साथ आचार्य भरत राम तिवारी, अरुण शर्मा (पूर्व महासचिव),सतीश प्रसाद धस्माना,अरुण शर्मा (रा ब्राह्मण सभा) राजेश शर्मा, सोमदत्त शर्मा, रवीन्द्र कुमार शर्मा, सुलेख चन्द्र शर्मा,डा अजय वशिष्ठ, ब्रजेश शुक्ला,संजय कुमार मिश्रा, ब्रजमोहन शर्मा,गौरव बक्शी, अरविंद शर्मा, उदयभान शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, रुपचंद शर्मा,रमेश चंद्र मिश्रा,अभय उनियाल,दलीप शर्मा,उमा कोठारी,प्रदीप कोठारी, विपुल नौटियाल, सूर्य प्रकाश भट्ट, आचार्य भगवती प्रसाद थपलियाल, शाकम्बरी शर्मा,राजीव पुंज,राजेश शर्मा, पं पुरुषोत्तम गौतम,पं जगदीश खलाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन ब्राह्मण एकता के नारों के साथ, मोहन भागवत होश में आओ आदि के साथ हुआ।