अडानी के रूप में फूट चुका है भाजपा के पाप का घड़ा: गोगी

0
135

कांग्रेसजनों की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आहुत देशव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तत्वावधान में रविवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी के नेतृव में धर्मपुर विधानसभा के सेवला ब्लॉक वार्ड नं. 74 ब्रह्मपुरी, 75 लोहियानगर और 76 में कांग्रेसजनों की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के लिखित संदेश वितरित किये। डॉ जसविंदर गोगी कहा कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीति का बुलबुला अडानी प्रकरण के रूप में फूट चुका है।  इस मौके पर मुख्य रूप से पूरन सिंह रावत, मुकीम अहमद पार्षद ब्लॉक अध्यक्ष, मुस्तकीम सिद्धकी, फारूक राव, सहजाद अंसारी, पूर्व पार्षद तासीन अंसारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रबी हसन, सखावत खान, मोनू अंसारी, सकील अंसारी, यामीन खान, मारूफ राव, विनोद, हारून अंसारी, युशूफ अंसारी, हाजी अफजाल अंसारी, दानिश, बबलू, सोनू, परवेज अंसारी, अज़हर, आशु, अब्दुल समद, रागिब मालिक, आशिफ, आरिफ, नदीम, आलोक मेहता, चांद, आदि मौजूद थे।