हर्षोल्लास से मनाई संत रविदास की 646वी जयंती
देहरादून। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 646 वी जयंती को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड 61 की पार्षद नीतू वाल्मीकि ने ऋषि नगर अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि रविदास जी को भक्तिकाल के महान दर्शनिको में गिना जाता है, वह एक समाज सुधारक थेl हमेशा भेदभाव के खिलाफ रहे और समानता पर जोर दिया। उन्होंने अपने लेखन के जरिये भक्ति और समाजिक संदेशों को ईश्वर के प्रति प्रेम भाव को दर्शाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा तपोवन मंडल अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा ने भी संत रविदास जी को महान दार्शनिक बताते हुए सभी से उनके विचारों को अपनाने और उनके पदचिन्हों पर चलने का आहवान किया। पार्षद नीतू बाल्मीकि ने कहा कि संत रविदास ने हमेशा समानता पर जोर, गरीब अमीर का भेद मिटाकर इंसानियत का संदेश दिया। इस अवसर पर संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रधा सुमन अर्पित किए। संगठन महामंत्री अजेय कुमार को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही पार्षद नीतू बाल्मीकि ने मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार, राजीव राजौरी, अनिका क्षेत्री, गौरव कुमार सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कुष्टजनों को राशन भी वितरित किया
रायपुर क्षेत्र विधायक उमेश शर्मा का जन्म दिवस पार्षद नीतू बाल्मीकि ने नालापानी कुष्ट आश्रम में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कुष्टजनों को राशन भी वितरित किया। विधायक उमेश शर्मा का केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी व उनके लम्बी आयु की कामना की।