भारत और महिलाओं को सशक्त बनाएगा बजट: सविता
जनकल्याणकारी बजट पर विधायक ने वित्त मंत्री को दी बधाई
देहरादून। कैंट विधायक सविता कपूर ने अपने कार्यालय इंदिरा नगर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए जनकल्याणकारी बजट पर उनको बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा बजट 2023 अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण बजट में मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों को हर मोर्चे पर राहत दी है। इसमें नई कर व्यवस्था के तहत 7 लाख रुपये तक की है। बजट 2023 में सरकार ने इनकम टैक्स में छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दी है जबकि टैक्स रिबेट को बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी है। पांचवा बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने भारत और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार के नए प्लान बनाए हैं। महिलाओं को बजट में खास तोहफा मिला है जिसमें महिला बचत सम्मान पत्र लाया गया है। यह महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट 2 साल के लिए साल 2025 तक होगा यह वन टाइम सेविंग स्कीम है जिसमें 7:5 फीसदी ब्याज मिलेगा इसके जरिए महिलाएं अच्छी खासी बचत कर पाएंगी। देश भर की महिलाओं के लिए कई तरह की सुविधाएं केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा है कि ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है। इसके साथ ही हम इसे अलग लेवल पर लेकर जाएंगे। आने वाले समय में महिलाओं को बड़े लेवल पर कई योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही उन्हें कच्चे माल की आपूर्ति की जाएगी और बेहतर डिजाइन के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा। बजट की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट आम व्यक्ति के लिए बजट है जिस में आने वाले दिनों में आम व्यक्ति को इसका फायदा मिलेगा। इस मौके पर अतुल कपूर, भारतीय जनता पार्टी महानगर विधि प्रकोष्ठ के संयोजक राजकुमार तिवारी, प्रेम नगर कांवली मंडल की अध्यक्षा अंजू बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल आदि मौजूद रहे।