केंद्रीय बजट से महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा: आशा नौटियाल

0
152

मोदी सरकार के नौवें बजट को बताया हर वर्ग का समावेशी

देहरादून। केंद्र की मोदी सरकार के नौवें बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि यह बजट वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवाओं आम जनता को लाभ देने वाला बजट है।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस बजट से केंद्र की मोदी सरकार ने किसान, महिलाओं, अनुसूचित जातियों का सामाजिक विकास संभव किया है। आशा नौटियाल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए उन्‍होंने महिला बचत सम्मान पत्र शुरू किए जाने की घोषणा की है जिससे महिलाएं देश के विकास में प्रबलता के साथ सहयोग करेंगी। ‌ इस सेविंग स्‍कीम में महिलाओं को 7.5 फीसदी की दर से ब्‍याज मिलेगा. जैसे अभी किसानों के लिए एक विशेष बचत योजना के तहत किसान विकास पत्र दिया जाता है, उसी तरह महिलाओं के लिए इस बचत सम्मान पत्र की घोषणा की गई है. इस नई स्‍कीम के जरिए महिलाओं को पर्सनल सेविंग के लिए एक बेहतर स्‍कीम दी गई है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय बजट में टैक्स छूट 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख किए जाने से मध्यमवर्गीय लोगों को काफी लाभ होगा। साल 2023-24 के आम बजट में किसानों का खासतौर पर ख्याल रखा गया है। इस बजट उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करने वाला बताया। डिजिटल इंफ्रा फॉर एग्रीकल्चर की मदद से किसानों की हर समस्या का समाधान होगा। इससे फसल मार्केट इंटेलिजेंस और एग्रीटेक उद्योग एवं स्टार्टअप में मदद मिलेगी जो कि किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आशा नौटियाल ने कहा कि मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए योजना की शुरुआत भी स्वागत योग्य है। साथ ही मिलेट्स को ‘श्री अन्न’ का नाम दिया। उन्होंने बताया कहा कि भारतीय मिलेट्स संस्थान का भी गठन होगा। इस बदलाव के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का आम जनता को टैक्स में लाभ देने पर आभार व्यक्त किया है।