लोगों को बताएं भाजपा की जनविरोधी नीतियां : हरीश

0
85

कांग्रेस सेवादल ने तुनवाला में लगाया प्रशिक्षण शिविर

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने ध्वज वंदन के साथ किया। उन्होंने सेवादल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरीके से सेवादल गांव-गांव शहर से गली-गली मोहल्ले में जाकर कांग्रेस को मजबूत करती है, कुछ टाइम में हमें और मजबूती से कार्यकर्ताओं को भाजपा की गलत रणनीति, दोगली राजनीति के बारे में जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। बच्चों के मस्तिष्क में जिस तरीके से भाजपा सरकार जहर भर रही है, शिक्षा से वंचित कर रही है, रोजगार से वंचित कर रही है और कई मुद्दे जिसमें रसोई गैस, 15 लाख रुपए खाते में न आने और जिस बेतहाशा महंगाई की वृद्धि हो गई है, आने वाले कल के बारे में हमें सोचना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारे में भाजपा के उद्देश्यों को हर जगह बताएं व ब्लॉक से जिले से विधानसभाओं से लोक सभाओं से 229 जुड़े व उनको ट्रेनिंग देते उनको भाजपा गलत की नीतियों के बारे बताएं। हरीश रावत मौजूद रहे जिन्होंने अपने विचारों से अपने पूर्व सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए कार्यों को बताया।