मानक के अनुसार गो आश्रय स्थलों पर व्यवस्था दुरुस्त हो – नोडल अधिकारी , अस्थाई गो आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण गांव झाल, गुर्जरपुर, रामड़ा व विकास खंड ऊन के दथेड़ा गांव का किया

0
385

शामली। जनपद में अवशेष गौ-वंश को दिनांक 31-03-2023 तक शत-प्रतिशत संरक्षित किये जाने के कार्यों के प्रभावी क्रियान्वन एवं अनुश्रवण हेतु नामित नोडल अधिकारी श्री मृदुल चौधरी,परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी, लखनऊ/नोडल अधिकारी, जनपद शामली द्वारा आज दूसरे दिन जनपद में विकासखण्डवार गौ-आश्रय स्थलों का स्थलीय भ्रमण /निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में नोडल अधिकारी सर्वप्रथम विकासखंड शामली की ग्राम पंचायत झाल में अस्थाई गो आश्रय स्थल, विकासखंड कांधला में अस्थाई गो आश्रय स्थल ग्राम गुर्जरपुर, विकासखंड कैराना में अस्थाई गो आश्रय स्थल ग्राम रामड़ा, विकासखंड ऊन में अस्थाई गो आश्रय स्थल ग्राम पंचायत दथेड़ा का निरीक्षण कर वहां पर पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी द्वारा  मोके पर संबंधित से पशुओं की संख्या,पशुओं में टीकाकरण,पशुओं में ईयर टैग, रूटीन वैक्सीनेशन, सुपुर्दगी में दिए गए पशु,कोई पशु बीमार आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए गो आश्रय स्थलों पर पशुओं के लिए भूसा चारा पानी आदि सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए मानक के अनुसार व्यवस्था ना मिलने पर मानक के अनुसार व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी द्वारा गो आश्रय स्थलों पर सुरक्षा खाई बनाने,पशुओं के लिए अतिरिक्त शेड,तथा आश्रय स्थल पर चारों ओर ट्री गार्ड के साथ वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल रामडा कैराना,गो आश्रय स्थल दथेडा में पशुओं के घूमने के लिए अतिरिक्त जगह बढ़ाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी द्वारा प्रत्येक जगह केयरटेकर से वार्ता करते हुए, उनके भुगतान के संबंध में जानकारी ली गई साथ ही गांव वालों से गांव में छुट्टा पशु तो नहीं घूम रहे हैं कि संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया कि सर्वे करते हुए सभी जगह छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाये।नोडल अधिकारी ने निर्देशित किया कि यह शासन की प्राथमिकता का कार्य है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के उपरांत नोडल अधिकारी मृदुल चौधरी द्वारा पी० डब्लू० डी० गेस्ट हाउस थाना भवन शामली में निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण के संबंध में समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए  हुए एक सुर में कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता कार्य है 31-03-2023 तक खुले में घूम रहे छुट्टा पशुओं को हर हाल में गौ संरक्षण केंद्र में संरक्षित करना है।जिसका सर्टिफिकेट भी लिया जाएगा।आयोजित बैठक की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी द्वारा कैटल कैचर की व्यवस्था,आश्रय स्थलों का क्षमता विस्तार बढ़ाने,सर्वे कराने, अतिरिक्त केंद्र बढ़ाने, वृक्षारोपण,सुरक्षा खाई आदि की व्यवस्था कराते हुए गो आश्रय स्थलों पर मानक के अनुसार व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।साथ ही उन्होंने जनपद में आश्रय स्थल की जांच हेतु बनाते गये नोडल अधिकारी को साप्ताहिक निरीक्षण के भी निर्देश दिए। बैठक में समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि जहां पर चरागाह की भूमि नहीं है उसकी व्यवस्था कराई जाए।आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री शंभू नाथ तिवारी में नोडल अधिकारी को आश्वस्त किया कि जो कि आपके द्वारा निर्देश दिए गए हैं उसके अनुसार गो आश्रय स्थलों पर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ यशवंत सिंह सहित जनपद के गौ-आश्रय स्थलों के लिए नामित सभी नोडल अधिकारीगण,अपर मुख्य अधिकारी,समस्त खंड विकास अधिकारी अधिशासी अधिकारी, शामली/ऊन,सभी पशु चिकित्सा अधिकारी एवम सभी वृहद गौ-संरक्षण केंद्रों के संचालकगण आदि मौजूद रहे।

नोडल अधिकारी ने गोशाला को विस्तृत रूप देने के दिए निर्देश

कैराना। जिले के नामित नोडल अधिकारी मृदुल चौधरी ने रामडा में पहुंचकर गौआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई , चारे व पानी की गोशाला में व्यवस्था का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी मृदुल चौधरी व सीडीओ शंभू नाथ ने गोशाला का आकार बढ़ाने पर जोर दिया गया। बीडीओ ने जल्द ग्रामपंचायत निधि से व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

नामित नोडल अधिकारी मृदुल चौधरी परियोजना प्रशासक ग्रेटर नोयडा शरद सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी लखनऊ कैराना विकास खंड कार्यालय के अंतर्गत ग्रामपंचायत रामडा में पहुंचे। उन्होंने गो आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ने वहाँ पर पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सर्वप्रथम आश्रय स्थल पर पशुओं की जानकारी ली। यहाँ पर 47 पशु है। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण केंद्र पर हरा चारा के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए गोशाला को विस्तृत रूप देने के लिए जोर दिया गया। इस दौरान बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र, उप जिला पशुचिकित्सा अधिकारी आनंद कुमार मौजूद रहें।

रिर्पोट:- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी सहारनपुर मंडल उ०प्र०।