चढ़ाव की बेटी काजल चौहान ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 403 वीं रैंक हासिल की, एमएलसी विरेंद्र सिंह एवं सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने उनके आवास पर जाकर शुभकामनाएं दी

शामली। आज गांव चढ़ाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता व एमएलसी विरेंद्र सिंह ने बेटी काजल चौहान को संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनके आवास पर पहुंचकर बधाई एवं आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। काजल की इस उपलब्धि से पुरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण बना हुआ है।
जनपद शामली के गांव चढ़ाव की रहने वाली काजल चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 403वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।
इस खबर से जुड़ी प्रमुख बातें निम्नलिखित हैं: –
सफलता की रैंक: काजल ने इस परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 403वीं रैंक प्राप्त की है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि: वह क्षेत्र के गांव चढ़ाव निवासी किसान नफे सिंह की बेटी हैं। उनके पिता कांधला सहकारी समिति के चेयरमैन भी हैं।
सम्मान: आज शनिवार (7 मार्च 2026) को उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एमएलसी विरेंद्र सिंह और सदर विधायक प्रसन्न चौधरी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया।
जिले का गौरव: शामली जिले के लिए यह दोहरा गर्व का विषय रहा, क्योंकि इसी परीक्षा में जिले की आस्था जैन ने 9वीं रैंक हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि काजल चौहान इससे पहले भी सुर्खियों में रही थीं जब उन्होंने UPSC 2023 की परीक्षा में 753वीं रैंक हासिल कर मात्र 21 वर्ष की आयु में सफलता पाई थी। इस बार उन्होंने अपनी रैंक में काफी सुधार किया है।
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।