उत्तराखण्डजनकल्याणकारी योजना

पढ़ेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड अभियान का आरंभ

नेहा जोशी की ओर से  बच्चों को किया पुस्तिका (नोटबुक) वितरण

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के जन्म दिवस पर देहरादून के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से पढ़ेगा उत्तराखंड बढ़ेगा उत्तराखंड अभियान का आरंभ किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में देहरादून से बच्चों को पुस्तिका (नोटबुक) वितरण करने का कार्य आरंभ किया गया है। प्रथम चरण में गढ़वाल के जिलों उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार तथा द्वितीय चरण में कुमाऊं के अल्मोड़ा, बागेश्वर , चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ में पुस्तिकाएं वितरण की जाएगी। अभियान का लक्ष्य बालक बालिकाओं को पुस्तिकाएं वितरण के साथ ही उन्हें तथा उनके परिवार को राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने नेहा जोशी को साधुवाद देते हुए कहा कि एक बालिका को शिक्षित करने का मतलब है पूरे परिवार को शिक्षित करना। नेहा जोशी एवं शिक्षा क्षेत्र में कार्य कर रहे नागरिकों का यह प्रयास उसे प्रथम स्थान पर ले जाएगा। अपनी बेटी के जन्मदिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को स्टडी टेबल देने की घोषणा की। कार्यक्रम में निर्मला जोशी, महेश नागिया, अनुज रोहिला, मयंक जोशी, अंशुल चावला, राज जोशी, देवेंद्र बिष्ट, भावना चैधरी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button