उत्तराखण्डधर्म-कर्म

कंबल व गर्म कपड़े और ट्रैक सूट वितरित किए

असहायों को कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम: त्रिवेंद्र

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर पूर्व कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल व गर्म कपड़े और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हकीकत राय नगर के बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ट्रैकसूट से ठंड में बच्चों को राहत मिलेगी, इस पुनीत कार्य के लिए लच्छू गुप्ता को बधाई देता हूं। लोगों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुनीत कार्य प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। कंबल वितरण के दौरान लच्छू गुप्ता ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से  बचाऊंगा।  जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत कई वर्षों  से करत आ रहा हूं। इस मौके पर महानगर के प्रथम नागरिक सुनील गामा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर, सचिन गुप्ता, महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष मधु जैन, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, विशाल गुप्ता, शंभूनाथ बजाज, कुलदीप कपूर, सचिन  जैन, राजकुमार तिवारी, महामंत्री डीडी अरोड़ा, कुलदीप बिनायक, आरके चोपड़ा,  सुमन सिंह, अजय कुमार, अमित अरोड़ा, विशंभर नाथ बजाज, हरीश नारंग, अमन गुप्ता, राजेश रावत, स्कूल के प्रधानाचार्य शांति उनियाल, संतोष सती, राजन गुप्ता, विशाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button