भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस को सरकार प्रतिबद्ध: भाजपा

0
123

पेपर लीक में त्वरित कार्यवाही, कांग्रेस के आरोप दुर्भाग्यपूर्ण: भट्ट

देहरादून। भाजपा ने पटवारी परीक्षा लीक प्रकरण में धामी सरकार की त्वरित कार्यवाही को भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की प्रतिबद्धता बताया। दूसरी ओर इस पर विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित व दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा राज्य निर्माण से अब तक सामने आए ऐसे तमाम मामलों में फर्क साफ है। कांग्रेस सरकारों के मंत्री तक भर्ती घोटालों में शामिल रहे और उन्होंने ऐसे मामलों मे कार्यवाही तो दूर उन्हे दबाने की कोशिशें की। वहीं भाजपा सरकार में  तत्काल पारदर्शी, सख्त एवं निर्णायक कार्यवाही की जा रही है। भाजपा की नीति और नीयत साफ है। हर परीक्षा पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए और भ्रष्टाचारियों की जगह सलाखों के पीछे होनी चाहिए। इससे पहले भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिना काल खंड देखकर नैतिक साहस दिखाते हुए राज्य अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की भर्तियो मे घोटालों के गुनाहगारों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुके है। घपलेबाज कितने ही रसूखदार क्यों न हो किसी को बख्सा नही जाएगा।

उम्र कैद जैसा कड़ा कानून साबित होगा माफिया के ताबूत मे आखिरी कील: चौहान

देहरादून। भाजपा ने कैबिनेट में नकल माफिया पर अंकुश के लिए उम्र कैद की सजा का प्रावधान करने का कानून लाने के निर्णय को उचित और समय की जरूरत बताते हुए कहा कि यह कानून माफिया के ताबूत मे आखिरी कील साबित होगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बेरोजगारों के हक पर डाका डालने की फिराक मे सक्रिय नकल माफिया इस तरह के कड़े कानून से ही पस्त हो सकता है। उन्होंने पटवारी परीक्षा मे माफिया की कारगुजारियो पर सरकार के समय पर लिए गए एक्शन को बेहतर और असाधारण कदम बताया। नकल माफिया की संपति भी जब्त होगी इससे अपराधियों मे भय व्याप्त होगा। चौहान ने कहा कि राज्य मे ऐसे कानूनों कि जरूरत है जो कि युवाओ और बेरोजगारों के हितो के साथ खिलवाड न कर सके। उन्होंने कहा कि युवा सीएम से राज्य की जनता को उम्मीदें है और जिस तरह से उन्होंने अपने कड़े फैसलों से एक संदेश दिया है इस बार भी वह नजीर बनेगा।