उत्तराखण्ड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर आयुक्त का घेराव

40 वार्डो में निगम द्वारा व्यावसायिक भवनों से लिये जा रहे टैक्स के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

देहरादूनः महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कमेटी के सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम के 40 वार्डो में निगम द्वारा व्यावसायिक भवनों से लिये जा रहे टैक्स के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर नगर आयुक्त का घेराव करते हुए सचिव शहरी विकास के नाम नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि देहरादून नगर निगम में जिन 40 वार्डो का विस्तार किया गया था, उन 40 वार्डों में 10 वर्षों तक व्यावसायिक
भवनों से टैक्स नही लिया जायेगा ऐसी घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई थी। इसी भरोसे पर ही नए सम्मिलित वार्डों के निवासियों नें नगर निगम में सम्मिलित होने पर सहमति दी थी । परन्तु नगर निगम द्वारा लगातार उन 40 वार्डों में व्यावसायिक टैक्स लेने हेतु लोगों को नोटिस दिये जो रहे हैं। जिससे वहां पर निवास कर रहे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। डॉ. गोगी ने कहा कि निगम द्वारा वादाखिलाफी की जा रही है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। डॉ. गोगी ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व्यावसायिक भवनों से टैक्स लेने का निर्णय वापस न लिया गया तो महानगर कांग्रेस कमेटी नगर निगम में धरना देगी। डॉ. गोगी ने कहा कि नगर निगम अपनी हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है और सरकारी फैसलों की अवहेलना कर रहा है। जिसको बर्दास्त नही किया जायेगा।  नारेबाजी के बाद नगर आयुक्त मनुज गोयल ने प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मध्य आकर उनसे ज्ञापन लिया। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, मनीष नागपाल, नवीन जोशी, नेता प्रतिपक्ष डॉ बिजेंद्र पाल सिंह, पार्षद हरिप्रसाद भट्ट , इलियास अंसारी , उर्मिला थापा, सत्या पोखरियाल, मामचंद, सचिन थापा , महेंद्र रावत, अमित भंडारी , अर्जुन सोनकर, मुकिल अहमद, अनिल नेगी, ललित भद्री, निहाल, सूरज छेत्री, जगदीश धीमन, कुलदीप जखमोला, कासिफ जैदी, रोबिन त्यागी, डॉ अरुण रतूड़ी, लकी राणा, संजय शर्मा, अभिषेक तिवारी, संजय गौतम, संजय उनियाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button