मोर्चा ने किया भाजपा महानगर अध्यक्ष का स्वागत

0
132

गरीब वर्ग के कल्याण के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है भाजपा: सिद्धार्थ

देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने भारतीय जनता पार्टी महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का भव्य स्वागत पगड़ी, शॉल व चांदी का मुकुट पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया।

मुख्य अतिथि के रुप में सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाल्मीकि समाज अनुसूचित समाज एवं गरीब वर्ग के कल्याण के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए सफाई कर्मियों को सम्मान का आह्वान किया तथा उनको कोरोना योद्धा घोषित किया सिद्धार्थ अग्रवाल ने मोर्चा एवं उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना के कार्यों की भी प्रशंसा की।  विशिष्ट अतिथि के रूप में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने संबोधन में कहा कि सही मायने में भारतीय जनता पार्टी सरकार देश और प्रदेश में वाल्मीकि समाज एवं दलितों के हित में सराहनीय कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला तथा संचालन राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया ने की। कार्यक्रम में प्रदेश प्रमुख महामंत्री मदन बाल्मीकि,  कार्यकारी अध्यक्ष राकेश वाल्मीकि, पार्षद  नीतू बाल्मीकि, विपिन चंचल, अरुण चौहान, नीरज नागलिया, विनोद कुमार घाघट, अनिका छेत्री, कुलवंत सूद, सुधीर कुमार, संजय चौधरी तथा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।