पुनः विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा भारत: स्वामी राजराजेश्वराश्रम

0
141

सादगी से मनाया गया स्वामी कैलाशानंद गिरी का अवतरण दिवस

हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर एवं श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का 46वां अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, स्वामी चिदानंद मुनि, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविन्द्रपुरी महराज, अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरिगिरी सहित अनेक प्रमुख संतों, लोगों व श्रद्धालु भक्तों ने स्वामी कैलाशानंद गिरी को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व सभी संतों व अतिथियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि संतों के जप तप से भारत एक बार पुनः विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। विद्वान एवं तपस्वी संत स्वामी कैलाशानंद गिरी सनातन धर्म का गौरव हैं। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनका अमूल्य योगदान है। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज धर्म संस्कृति के विलक्षण विद्वान संत है। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविन्द्रपुरी महाराज एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज देश दुनिया में सनातन धर्म संस्कृति की पताका फहरा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने व संचालन पूर्व विधायक संगीत सोम एवं आचार्य पवन पंडित ने किया। एसडीएम पूरण सिंह राणा, डा.राजेंद्र पाराशर, संजय सहगल, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, डा.जयपाल सिंह चौहान, भाजपा पार्षद अनिरूद्ध भाटी, कुलदीप वालिया, अप्पू वालिया, कैलाश अस्पताल के प्रबंधक पवन शर्मा, कन्हैया खेवड़िया, चंद्रशेखर यादव, लवदत्ता व अनेक राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वामी कैलाशानंद गिरी को शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद प्राप्त किया।