सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध है मोर्चा: मकवाना

0
135

रजत जयंती पर दिल्ली में होगा वाल्मीकि स्वाभिमान सम्मेलन

देहरादून। राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा अपनी स्थापना के 25 वीं वर्षगांठ रजत जयंती के रूप में सभी राज्यों में मनाएगा तथा 19 फरवरी को रजत जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्तरीय राष्ट्रीय वाल्मीकि स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।  कांवली रोड स्थित छबील बाग वाल्मीकि सामुदायिक भवन में रविवार को राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला की अध्यक्षता में तथा प्रदेश प्रमुख महामंत्री मदन बाल्मीकि के संचालन में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि वाल्मीकि समाज के तीन लोगों को प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी में स्थान दिया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया को कार्यालय प्रभारी बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया। मकवाना ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की स्थापना राज्य स्तर के संगठन के रूप में 26 जनवरी 1998 में देहरादून में हुई थी। मोर्चा अपनी स्थापना के 25 वीं वर्षगांठ रजत जयंती के रूप में सभी राज्यों में मनाएगा तथा 19 फरवरी को रजत जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्तरीय राष्ट्रीय वाल्मीकि स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।  मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि मोर्चा विगत 25 वर्षों से वाल्मीकि समाज के सामाजिक शैक्षिक आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए तथा कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित भाव से समाज एवं राष्ट्र हित में रचनात्मक कार्य करता रहा है तथा वाल्मीकि एवं अनुसूचित समाज के हित के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रमोद नाहर को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया तथा कई पदाधिकारी जिले टीम में भी नियुक्त किए गए। बैठक को  राष्ट्रीय महामंत्री ओपी सिसोदिया, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश राजोरिया, विपिन चंचल, राजेंद्र , सुनील राजोरिया, राजीव राजोरी, अनिल रजवाल, अनिका क्षेत्री, पार्षद विशाल कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप का घाघट, विनोद कुमार, अनीता वाल्मीकि, राजेंद्र मचल आदि मौजूद रहे।