डॉ. अलकनंदा अशोक का किया अभिनंदन

0
140

देहरादून। डॉ. अलकनंदा अशोक के इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव बनने पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। रविवार को उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ द्वारा उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक के इंडियन ओलम्पिक संघ की संयुक्त सचिव बनने पर एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अभिनंदन समारोह में प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों ने सिरकत करते हुए डॉ अलकनंदा अशोक को बधाई प्रेषित की तथा अलकनंदा अशोक से उत्तराखंड के खेलों को आगे बढ़ाने में सहयोग देने की अपेक्षा की। डॉ अलकनंदा अशोक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे हमेशा अपने ग्रह प्रदेश उत्तराखंड के खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। संचालन संघ के सचिव बी एस मनकोटी ने किया।