उत्तराखण्डमहिला जगत

देवभूमि इनसाइडर के मंच पर आई 100 महिलाएं

संस्था की ओर से किया गया पावरफुल वीमेन समिट का आयोजन

देहरादून। देवभूमि इनसाइडर की ओर से 100 पावरफुल वीमेन समिट 2022 आयोजित किया गया जिसमें उत्तराखंड की 100 उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। ये समिट जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया।  दून के विभिन्न क्षेत्रों से आई इन महिलाओं ने सार्थक पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही अपने और महिलाओं से जुड़े कई विषयों पर भी चर्चा हुई। समारोह का शुभारंभ कैंट क्षेत्र से विधायक सविता कपूर की ओर से किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भी शामिल हुई। समिट में कुंवर जपेंदर सिंह ने बतौर प्रतिष्ठित अतिथि के तौर पर अपना भरपूर योगदान किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया । इसके अलावा लोक गायिका स्वर कोकिला मीना राणा और संगीता ढौंडियाल ने अपनी मखमली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम 2 भागों में पैनल डिस्कशन रखा गया जिसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। वक्ताओं में विधायक सविता कपूर और महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के साथ-साथ राज्य महिला आयोग की सचिव रामिंद्री मंद्रवाल, अनुकृति गुसाईं, नेहा जोशी, दिव्या रावत, रेनू डी सिंह, सोनिया शर्मा मौजूद रहीं। दूसरे पैनल डिस्कशन में आरजे देवांगना, गुंजन बाला, दिलराजप्रीत कौर, नलिनी गुसाईं, रजनी सिन्हा, खुशी गेहतयारी शामिल हुई। सभी वक्ताओं की ओर से विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में पहुंची सभी 100 महिलाओं को सम्मानि भी किया गया।

Related Articles

Back to top button