महिला आरक्षण विधेयक पर सीएम का जताया आभार

0
251

पार्टी मुख्यालय में महिला मोर्चा ने मनाया जमकर जश्न

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद करते हुए पार्टी मुख्यालय में जमकर जश्न मनाया। इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला महिलाओं के सशक्तिकरण व संवर्द्धन में मील का पत्थर साबित होगा।

नौटियाल ने विधेयक पास होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इस निर्णय से प्रदेश की मातृ शक्ति का विश्वास पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और पार्टी के प्रति बढ़ा है। उनके इस कदम के लिए समस्त महिला मोर्चा कार्यकर्ता समेत प्रदेश की सभी महिलाएं सरकार का हार्दिक धन्यवाद करती हैं। अब इस महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा जो उनको आर्थिक व सामाजिक रुप से और अधिक सशक्त बनाने वाला साबित होगा। भाजपा सरकार हमेशा ही महिला हितों के प्रति संवेदनशील रही है। महिलाओं का सम्मान अगर कहीं है तो वह केवल भाजपा की सरकार में है। इस अवसर पर उन्होंने एक दूसरे को बधाई देते व मिष्ठान खिलाते हुए मुख्यमंत्री धामी व मातृ शक्ति एकता के पक्ष में जबरदस्त नारेबाजी कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर पार्टी राज्यसभा सांसद नरेश बंशल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रवक्ता मधु भट्ट, विनोद उनियाल, डॉक्टर इंदुबाला, महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा, सविता गौड़, मंजु नेगी, सरिता जोशी, लक्ष्मी पंवार, शमीना सिद्दकी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।