उत्तर प्रदेश

राज्य में महिला सुरक्षा को की गई प्रभावी पहल: हरि चंद्र सेमवाल

महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर लखनऊ में आयोजित की गई कार्यशाला आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, तेलंगाना, लदाख, जम्मू एवं कश्मीर, हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, असम, केरल, अरुणांचल, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, नागालैंड, महाराष्ट्र 18 राज्यों की कार्यशाला गुरूवार को लखनऊ में आयोजित की गई, जिसमें सचिव महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश व यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रथम तकनीकी सत्र में त्रिपुरा, तेलंगाना, लदाख व उत्तराखंड राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ सचिव हरि चंद्र सेमवाल ने बताया कि महिला सुरक्षा विषय पर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव व उच्च न्यायालय उत्तराखंड स्तर पर समीक्षा करते हुए राज्य में महिला सुरक्षा को प्रभावी बनाने की कार्यवाही की गई है। उत्तराखंड पुलिस के गौरा शक्ति एप्प की विस्तृत जानकारी देते हुए पंचायतों/नगरीय निकायों व महिला समूहों, सिविल सोसाइटी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। विभागीय परिधि के बाहर आकर समन्वित प्रयासों से ही सकारात्मक वातावरण का निर्माण महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button