राजनीति

क्षत्रपों के ताकत की नुमाइश बनी यात्रा: चौहान

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा ने कसा तंज

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के नेताओ की ओर से जगह जगह निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को बिना पायलट का जहाज करार देते हुए कहा कि उतराखंड मे यह कांग्रेस के क्षत्रपों की ओर से शक्ति प्रदर्शन का नमूना भर है और इससे यात्रा के उद्देश्य पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता भी खुद भ्रमित है कि अलग अलग स्थानों मे चल रहे शो किसके हैं और किस उद्देश्य से चल रहे है। देहरादून मे पार्टी नेता प्रीतम सिंह पार्टी ने अपना दमखम दिखाने की कोशिश कर रहे है तो वहीं हरिद्वार मे हरदा अपना शो का प्रदर्शन कर रहे है।  टुकड़ो मे चल रहे शो किसी जनहित के मुद्दों को लेकर नही, बल्कि खुद के वजूद को दिखाने और  प्रतिस्पर्धा का खेल है। इसके जरिये सभी नेता अपने आलाकमान का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश मे जुटे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर भी खींचतान चल रही है। नेताओं के कार्यक्रमों की प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी नही है तो कहीं उनको बुलाया ही नही जा रहा है। अलग अलग दुकाने सजाकर कांग्रेस नेता भ्रम जाल फैलाने की जुगत मे है, लेकिन किसी भी दुकान मे सौदा नही है।

Related Articles

Back to top button