केजरीवाल के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड पहुंचने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से केजरीवाल सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे. इसके बाद वो सर्वे चौक स्थित आईटीडीआर सभागार गए, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहीं पर उन्होंने कर्नल कोठियाल को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। इस कार्यक्रम के बाद केजरीवाल दून में रोड शो किया। जिसमें भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।
आयोजित रैली देहरादून के घंटाघर से दिलाराम चौक तक निकाली गयी। रैली के माध्यम से केजरीवाल जनता का अभिनंदन तो कर ही रहे हैं, साथ ही शक्ति प्रदर्शन भी जोरों से किया गया। इस दौरान जगह-जगह पर आम आदमी पार्टी कार्यकताओं की ओर से उनका स्वागत भी किया गया। .गौर हो कि अरविंद केजरीवाल के लिए आयोजित की गई रैली के लिए उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों से कार्यकर्ता देहरादून पहुंचे हैं। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर पहुंचकर आम आदमी पार्टी के नारे लगाने के साथ ही इस बात को बताने की कोशिश की कि उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी को पसंद कर रही है।
रिपोर्ट :- गोपाल सिंघल संपादक अरिहंत पोर्टल देहरादून।
online doctors who prescribe zolpidem order melatonin pills