राजनीति

भाजपा ने किया 14 जिलों में कोर कमेटी का गठन

देहरादून । 2022 के विधानसभा चुनाव के अभियान को अंजाम देने के लिए प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने जिलों में भी कोर ग्रुप बना दिए हैं, जबकि 13 सांगठनिक जिलों में प्रभारियों की तैनाती भी कर दी है। कोर ग्रुप में संबंधित जिले से संबंधित सांसदों व विधायकों को भी रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रभारियों की सूची जारी की। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। उत्तरकाशी का जिला प्रभारी नीरू देवी को, चमोली विजय कपरवाण को रुद्रप्रयाग का शैलेंद्र बिष्ट को, टिहरी का अनिल गोयल व मधु भट्ट को, देहरादून का मंयक गुप्ता को, देहरादून महानगर का आशीष गुप्ता को, हरिद्वार का खिलेंद्र चौधरी को, पौड़ी का ज्योति प्रसाद गैरोला व आदित्य चौहान को, पिथौरागढ़ का कैलाश शर्मा और गणेश ठकुराठी को, अल्मोड़ा का सुरेश जोशी को, बागेश्वर का बलवीर घुनियाल को, चंपावत का दीपक मेहरा को, नैनीताल का पुष्कर काला को और ऊधमसिंह नगर जिले का प्रभारी राजेंद्र बिष्ट को बनाया गया है। उत्तरकाशी में मनवीर चौहान, रमेश चौहान, हरीश डंगवाल, सतेंद्र राणा, केदार सिंह रावत, श्याम डोभाल और चमोली में बलवीर घुनियाल, रघुवीर सिंह बिष्ट, नवल भट्ट, समीर मिश्रा, महेंद्र भट्ट, मुन्नी देवी शाह व सुरेंद्र सिंह नेगी। साथ ही रुद्रप्रयाग से दिनेश उनियाल, विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, भरत चौधरी, अमरदेई शाह व विजय कपरवाण।
टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी, विनोद रतूड़ी, नलिन भट्ट, गोविंद सिंह रावत, सुबोध उनियाल, शक्तिलाल शाह, विनोद कंडारी, विजय सिंह पंवार, धन सिंह नेगी, सोना सजवाण व संजय नेगी आदि को जिम्मेदारी दी गयी है।
देहरादून मे त्रिवेंद्र सिंह रावत, कुलदीप कुमार, कुसुम कंडवाल, नीरू देवी, शमशेर सिंह पुंडीर, अरुण मित्तल, सुदेश कंडवाल, गणेश जोशी, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर, मधु चौहान और दून महानगर रू खजान दास, अनिल गोयल, देवेंद्र भसीन, पुनीत मित्तल, आदित्य चौहान, मधु भट्ट, आदित्य कुमार, सीताराम भट्ट, सत्येंद्र नेगी, रतन चौहान, हरबंस कपूर, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, सुनील उनियाल गामा, विनय गोयल व नेहा जोशी को जिम्मेदारी दी गयी है। इसी प्रकार हरिद्वार में मदन कौशिक, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, डॉ. जयपाल सिंह, आदेश सैनी, विकास तिवारी, राकेश गिरी, स्वामी यतिश्वरानंद, आदेश चौहान, सुरेश राठौर , देशराज कर्णवाल, प्रदीप बत्ता, कुंवर प्रणव चौंपियन, संजय गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button