जैन मिलन माजरा ने किया “नियम का फल” नाटिका का मंचन

0
256

देहरादून 07 सितंबर । दिगंबर जैन धर्म के दस लक्षण पर्व में आठवाँ दिन “उत्तम त्याग धर्म के रूप में मनाया जाता है। आज सभी जैन मंदिरों में प्रातः जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक शांति धारा की गई।उत्तम त्याग धर्म पर प्रवचन में क्षुल्लक समर्पण सागर महाराज ने बताया की संसार में कोई भी व्यक्ति तब तक सुखी नहीं हो सकता जब तक उसको किसी भी चीज आकुलता है,और आकुलता तब तक नष्ट नहीं हो सकती जब तक उसके पास कुछ भी परिग्रह है। इसलिए परम सुखी होने के त्याग की आवश्यकता होती है।त्याग किसका? परिग्रह का त्याग। पूर्ण परिग्रह का त्याग ही दिगम्बर मुनि चर्या का आधार है। दिगम्बर मुनिराज किसी भी बाह्य वस्तु का आलंबन नहीं लेते, सूई बराबर भी परिग्रह उनके साथ नहीं होता है इसलिए वह नग्न होते हैं।
दस लक्षण महापर्व के अवसर पर समाज द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी श्रंखला में आज जैन मिलन माजरा द्वारा एक लघु नाटिका का मंचन किया गया। नाटिका का शीर्षक था “नियम का फल* कार्यक्रम का आरंभ महावीर प्रार्थना से किया गया जिसमें मिलन की महिलाओं द्वारा सुंदर प्रार्थना की गई ,जैन मंदिर सुभाष नगर के बच्चों ने सुंदर भक्ति गीत प्रस्तुत किए, नियम का फल नाटिका जीवन में छोटी-छोटी नियमों से होने वाले प्रभाव का फल बताती है जिसमें एक राजा जैन मुनि से तीन नियम लेता है पहला नियम प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर देव दर्शन करना दूसरा नियम अपने शत्रु का भी सम्मान करना तथा क्रोध आने पर 3 कदम पीछे हटकर विचार करना राजा इन तीनों नियमों के पालन से अपने ऊपर आने वाले गोर विपदा को डालने से सफल हो जाता है पता है जिसका मंचन बहुत ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया इसमें मुख्य भूमिका में वीर संजीव जैन अतुल जैन रमा जैन दिव्या जैन प्रदीप जैन अजय जैन ने निभाई नाग नागिन की भव्य प्रस्तुति शिवानी जैन व सोनल जैन ने दी सपेरों की भूमिका में राहुल जैन ने सुंदर प्रस्तुति सुंदर प्रस्तुति इस अवसर पर मीडिया संयोजक गोपाल सिंघल, सुखमाल चंद जैन फोम हाउस, जैन समाज के महामंत्री राजेश जैन राजीव जैन, जैन भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चंद जैनराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद जैन आंचल टेर्डिंग, क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर संजय जैन डॉक्टर संजीव जैन जैन भवन के अध्यक्ष सुनील जैन मंत्री श्री संदीप जैन,प्रतीक जैन उत्सव समिति के संयोजक आशीष जैन अर्जुन जैन अमित जैन अजीत जैन,अंकुर जैन ,पूर्णिमा,गीतिका,सीमा जैन,रचना जैन मीता,अंजली बीना जैन आदि उपस्थित रहे मंच का संचालन जैन मिलन के अध्यक्ष मुकेश जैन मंत्री अजय कुमार जैन ने किया ।