उत्तराखण्ड

गणेश महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पीठ बाजार ज्वालापुर स्थित वरिष्ठ पत्रकार मधुकान्त प्रेमी के आवास पर आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुये, जहां उन्होंने भगवान गणपति की पूजाकृअर्चना करते हुये देश व प्रदेश की सुखकृसमृद्धि के लिये प्रार्थना करते हुये भगवान गणपति का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी, भाजपा नेता उज्ज्वल पण्डित सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button