दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की समस्त इकाइयों ने 75वे अमृत महोत्सव को बहुत ही हर्षोल्लास से और धूम धाम से मनाया।

0
2013

देहरादून । दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की समस्त इकाइयों ने 75वे अमृत महोत्सव को बहुत ही हर्षोल्लास से और धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर देश की सुख शांति और देश को आज़ाद करने के लिए जिन्होंने बलिदान दिया उनको याद करा। *आज सर्वप्रथम पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर पहुंचकर उनके साथ सुबह झंडा ध्वजा रोहण किया* और फिर *तपोवन रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन पालीवाल* के नेतृत्व में झंडा ध्वजारोहण का कार्यकर्म रखा गया जिसमे मुख्य अतिथि रहे पंकज मैसोन, *द्वितीय पटेल नगर अध्यक्ष अमरदीप सिंह के नेतृत्व में झंडा ध्वजा रोहन का कार्यकर्म रखा गया जिसमे मुख्य अतिथि पंकज मैसोन द्वारा और सभी बुजुर्गो* के साथ झंडा ध्वजा रोहण किया, *तीसरा भारतीय किसान वेलफेयर यूनियन* द्वारा 51 ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जिसका *दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने स्वागत किया और उनके ट्रांसपोर्ट कार्यालय* पर जाकर उनको सफल तिरंगा यात्रा एवम 75वे आजादी महोत्सव की बधाई एवम शुभकामनाएं दी। *चतुर्थ प्रेम नगर इकाई पुनीत सेहगल* द्वारा झंडा ध्वजा रोहन आयोजित झंडा ध्वजा रोहण कार्यकर्म एवम रक्त दान शिविर में पहुंचकर रक्त दाताओं का उत्साह वर्धन किया और सभी को सफल आयोजन की बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की। *पांचवा भारतीय मानव अधिकार संगठन अध्यक्ष राम कपूर* द्वारा झंडा ध्वजा रोहण कार्यकर्म आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा एवम मुख्य अतिथि अध्यक्ष पंकज मैसोन द्वारा झंडा ध्वजा रोहन किया गया और सभी सदस्यों को बधाई एवम शुभकानाएँ प्रेषित की।
इस अवसर पर महामंत्री पंकज दीदान, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा सचिव दिव्य सेठी, सदस्य रजत गुप्ता, सदस्य मोहम्मद आरिफ, सदस्य अमित शर्मा, सदस्य अमन मौजूद, सदस्य अजीत सिंह, सदस्य शेखर कपूर, सदस्य राम कपूर मौजूद रहे।