श्री अभय मठ में हुआ महादेव का तिरंगा स्वरूप श्रृंगार।

0
402

देहरादून 15 अगस्त आज पूरे देश में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर इस बार हर घर पर तिरंगा है, हर प्रतिष्ठान पर हर वाहन पर तिरंगा नजर आ रहा है। यह हमारा राष्ट्रीय पर्व अब कही जाकर के जन गण का पर्व हो गया है। ऐसा उत्सव पहले कभी नहीं देखा गया, सभी धार्मिक स्थलों में भी ध्वजारोहण के साथ ही अन्य देश भक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में परम पूज्य महंत श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज के आशीर्वाद से लक्ष्मण चौक स्थित अभय मठ में तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभय मठ में श्री शिव भोले का श्रंगार भी तिरंगे के स्वरूप में किया गया। श्री दिगंबर राजेश पुरी जी महाराज ने प्रात काल अन्य श्रद्धालुओं के साथ मठ में ध्वजारोहण किया, एवं शाम को शंकरेश्वर महादेव का तिरंगे स्वरूप में भव्य श्रंगार किया। श्रृंगार आरती की, एवं सभी भक्तों को भोग प्रसाद वितरित किया गया। आज के भोग प्रसाद के वितरण का सौभाग्य श्री अशोक मेहंदी रत्ता एवं परिवार को प्राप्त हुआ इस अवसर पर मठ की व्यवस्था देख रही महिला मंडल की सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।