उत्तराखण्डधर्म-संस्कृतिराष्ट्रीय

हैदराबाद पहुंचने पर महाराज का भव्य स्वागत।

देहरादून/हैदराबाद 01 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने हैदराबाद पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का शुक्रवार को लम्बारी जनजाति की महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी की दो दिन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होगी। इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस अधिवेशन मैं भाग लेने के लिए शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज भी हैदराबाद पहुंचे। श्री महाराज के हैदराबाद पहुंचने पर वहां की लम्बारी जनजाति की महिलाओं ने अपने पारंपारिक अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button