उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

नव संवत्सर के दूसरे दिन आर्य समाज सभा ने किया यज्ञ

विशेषताओं और वर्ष की गणना पर प्रकाश डाला

देहरादून। बृहस्पतिवार को आर्य समाज राजपुर की ओर से गढ़ी कैंट क्षेत्र में स्वाभिमान केंद्र सीनियर सिटीजन केंद्र के हॉल में वैदिक नव वर्ष व नव संवत्सर के द्वितीय दिवस पर यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्ष कन्या गुरुकुल की आचार्य एवं ब्रह्मचारिणी द्वारा वैदिक यज्ञ संपन्न कराया गया। आर्य समाज राजपुर के प्रधान इंजीनियर प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा नव संवत्सर दिवस की विशेषताओं और वर्ष की गणना के ऊपर प्रकाश डाला। इस अवसर पर  कुछ सीनियर सिटीजन जनों को महर्षि दयानंद सरस्वती जी द्वारा कृत सत्यार्थ प्रकाश भेंट की गई। कार्यक्रम में वेदिक साधन आश्रम तपोवन के विद्वान पुरोहित श्री  रामसूरत जी ने वैदिक नववर्ष के विषयक व्याख्यान दिया और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला साथ ही साथ अंग्रेजी नववर्ष और इस वैदिक नववर्ष का तुलनात्मक विवेचन भी किया और सभी उपस्थित जनो से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति और वैदिक धर्म का पालन करने में गौरव महसूस करें और अपनी परंपराओं को भूलना नहीं चाहिए। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज राजपुर के महामंत्री ओपी महेंद्रू ने किया। इस अवसर पर आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान शत्रुघ्न कुमार मौर्य और अन्य आर्य समाजों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। स्वाभिमान केन्द्र  के प्रमुख पदाधिकारी बहुत संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंतर्गत सात्विक प्रसाद का वितरण भी किया गया।

Related Articles

Back to top button