आप के वरिष्ठ नेता कोठियाल ने दिया पार्टी से इस्तीफा

0
200

देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना त्याग पत्र भेजा है। बता दें उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में कर्नल कोठियाल आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरा थे। अजय कोठियाल ने अरविंद केजरीवाल को भेजे त्यागपत्र में लिखा है कि मैं 19 अप्रैल 2021 से आज 18 मई तक आम आदमी पार्टी का सदस्य रहा हूं। पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं व बुद्धिजीवियों की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए आज 18 मई 2022 को पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र भेज रहा हूं।इस वर्ष उत्‍तराखंड विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे अजय कोठियाल ने उत्‍तरकाशी जनपद की गंगोत्री विधानसाभ सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कोठियाल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। उन्‍हें मात्र 6,161 वोट मिले थे। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो उन्‍हें मात्र 10.33 वोट मिले थे।इस वर्ष हुए उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल को उत्‍तराखंड का मुख्‍यमंत्री का चेहरा घोषित किया था। इस चुनाव में आप कुल 70 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। खुद कर्नल को‍ठियाल गंगोत्री सीट से चुनाव हार गए थे।