सीएम धामी के ऊपर 47 लाख का कर्जा

0
6357

चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास एक राइफल समेत दो करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा उन पर 47 लाख रुपये से अधिक का कर्ज भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। उसी के हलफनामे में उन्होंने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास जो राइफल है, वो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास जो राइफल है, उसकी कीमत 1.5 लाख रुपए है। हालांकि उन्होंने अपने हलफनामे ने साफ किया है कि उन्होंने कभी भी इस राइफल का इस्तेमाल नहीं किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कोई मामला भी लंबित नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हलफनामे के अनुसार उन पर 47 लाख रुपए का कर्ज भी है। उनकी पूरी संपत्ति की कीमत दो करोड़ रुपए है। वहीं उनकी पत्नी के नाम पर 47 लाख रुपये की संपत्ति है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 9 मई को नामांकन किया था। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा, जिसका परिणाम 3 जून को आएगा।