उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चारधाम यात्रा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

देहरादून। गढ़वाल दौरे से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने चारधाम यात्रा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्घ्होंने यात्रा को लेकर उत्घ्तराखंड सरकार को घेरा है।
करन माहरा 12 दिन के गढ़वाल दौरे के बाद देहरादून लौट चुके हैं। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान से स्थानीय व्यक्तियों को होने वाली कठिनाई को लेकर राज्घ्य सरकार को घेरा। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का कोई ध्यान नही रखा है। चारधाम यात्रा में यात्रियों के हितो की सुरक्षा रामभरोसे है। प्रदेश सरकार सिर्फ चारधाम यात्रा को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी करने के सिवा कुछ नही कर रही है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि अपने गढ़वाल दौरे के बाद करन माहरा ने कई जिलों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान नए प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
दरअसल फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में गढ़वाल क्षेत्र में कांग्रेस का ग्राफ गिरा है। पांचवीं विधानसभा चुनाव में गढ़वाल की कुल 30 विधानसभा सीटों में से मात्र तीन सीटें ही कांग्रेस को मिली हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को महज दो सीटें ही मिल पाई थीं।

Related Articles

Back to top button