सपा के प्रदेशाध्यक्ष की पत्नी का निधन।

0
317

देहरादून। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान की पत्नी सावित्री सचान (75) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके सेवक आश्रम रोड देहरादून स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने कार्यकर्ता पहुंच रहे है। बेटी के बाहर होने के कारण गुरुवार को हरिद्वर खड़खड़ी स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन पर सभी पदाधिकारियों ने शोक जताते हुए दिवंगत को अपनी श्रद्धांजलि दी है। बीते दिनों पहले वह पेट की बीमारी को लेकर अस्पताल में भर्ती थी। बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।