भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल ने चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ खोला मोर्चा।

0
303

रुड़की। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे ने संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं मुन्नीलाल ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए संगठन से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद की भूख लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके आगे उन्हें समाज भी बौना नजर आ रहा है। वह अपने रास्ते से भटक गए हैं।
रविवार को रुड़की के आदर्शनगर स्थित श्रीगार्डन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्नीलाल शिंदे ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए भीम आर्मी संगठन को खड़ा किया गया था। संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उससे भटक गए हैं। वह प्रदेश के संगठन को समाप्त करना चाहते हैं। इससे आहत होकर वह प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के उदासीन रवैये एवं गुटबाजी, मनमानी के चलते संगठन की छवि लगातार धूमिल होती जा रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि भगवानपुर के डाडा जलालपुर गांव में हुए बवाल में जाने से भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने उन्हें रोक दिया था। जबकि, अगले दिन वहां आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों को भेजा गया। इससे उनकी मंशा साफ है कि वह संगठन को खत्म कर अपने राजनीतिक दल आजाद समाज पार्टी को बढ़ावा देना चाहते हैं। मुन्नीलाल शिंदे ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि चंद्रशेखर आजाद सही हैं तो वह उनके सामने आकर डिबेट कर सकते हैं। इस मौके पर पवन कुमार, कमल ङ्क्षसह, नितिन कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार, मोहरङ्क्षसह, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।रुड़कीरू नटराज ग्रुप की ओर से रविवार को अभिलाषा आई अस्पताल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 182 व्यक्तियों के नेत्रों की जांच की गई। शिविर की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डा. चंद्रशेखर ग्रोवर ने कहा कि आंखों की नियमित देखभाल जरूरी है। साथ ही कुछ सावधानी बरती जानी जरूरी है। धूप में बाहर निकलते समय चश्मे का जरूर इस्तेमाल करें।
इसके अलावा लगातार मोबाइल फोन ना देखे और बीच-बीच में आंखों का आराम जरूर दें। संस्थापक सचिव विजय राजा ने कहा कि नटराज ग्रुप रंगमंच एवं सामाजिक कार्यों को समर्पित एक संस्था है। संस्था की ओर से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर 182 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण किया गया। साथ ही उनको दवा आदि का वितरण किया गया। जरूरी चिकित्सा परामर्श भी दिया गया। इस मौके पर नरेश राजवंशी, मोहित गुप्ता, राजेंद्र धरनी, नवीन तायल, अमित आहुजा, राहुल कश्यप, अमित सक्सेना, अभिनव धीमान, मुकुंद प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।