उत्तर प्रदेशताज़ा खबरधर्म-संस्कृति

साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ , 16 से 22 अक्टूबर तक गढ़ी हसनपुर देवी मंदिर में होगा आयोजन

शामली,चौसाना। गढ़ी हसनपुर के देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा से पूर्व पं० जी द्वारा कथा आयोजक चौ० जगपाल से कलश स्थापना कर संकल्प कराया गया। श्रीमद्भागवत कथा 16 से 22 अक्टूबर तक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक गढ़ी हसनपुर के देवी मंदिर में आयोजित की जा रही हैं। कथा के प्रथम दिवस सनातन रक्षा मंच के कथा व्यास नन्द कबीर जी ने कहा कि वेद व्यास जी ने अनेकों ग्रंथों उपनिषदों व पुराणों की रचना की किन्तु उनको संतुष्टि प्राप्त नहीं हो सकी। श्रीमद्भागवत पुराण लिखने के उपरान्त ही वेद व्यास महाराज संतुष्ट हो सके। कथा व्यास नन्द कबीर महाराज ने अपनी कथा में राज हठ,बाल हठ, ब्रह्म हठ व त्रिया हठ के बारे मे विस्तार से वर्णन किया।

पहले दिन की कथा में आयोजक व मुख्य यजमान चौ० जगपाल सपरिवार उपस्थित रहे। मां दुर्गा मंदिर समिति के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त रहा।
रिर्पोट:- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।

Related Articles

Back to top button