उत्तराखण्डराज्य

कांग्रेस ने करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष तो आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया

देहरादून 11 अप्रैल : तकरीबन एक माह की मशक्कत के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और विधायक दल के उपनेता की नियुक्ति कर दी। कांग्रेस ने पूर्व विधायक करन माहरा को कांग्रेस का नया कप्तान बनाया है। जबकि हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की अहम जिम्मेदारी दी है।
वर्तमान विस चुनाव में खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराकर विधायक बने भुवन कापड़ी का प्रमोशन करते हुए उन्हें विधायक दल का उपनेता बनाया गया है। रविवार शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button