उत्तराखण्डधर्म-कर्म

लाभ से होती है, लोभ की उत्पत्ति :कथा व्यास जोशी

देहरादून 18 जून। श्रीमद् भागवत कथा समिति तिलक रोड द्वारा आयोजित पवित्र भागवत कथा के दूसरे दिन प्रखर भागवताचार्य सुभाष जोशी जी ने कथा की अमृत वर्षा की।
आज की श्रीमद् भागवत कथा अमृत वर्षा में कथा व्यास जी ने प्लास्टिक, प्लास्टिक से बनी डिस्पोजेबल क्रोकरी सामग्री के उपयोग पर उसमें भी विशेष कर भगवान के भोग के लिए इस्तेमाल करने पर विशेष रूप से मना किया। माता-पिता और अपने बड़ों का महत्व बताते हुए कथा व्यास जी ने कहा कि आज किस समय में जो ओल्ड ऐज होम या वृद्ध आश्रम बनाए जा रहे हैं वह बहुत ही दुखद विषय है उन्होंने सुझाव दिया कि ओल्ड ऐज होम की जगह गोल्ड ऐज होम या सुनहरे आश्रम होने चाहिए। जहां पर दैनिक आवश्यकता की सब सुख सुविधा हो, बनाए जाने चाहिए जहां पर प्राकृतिक रूप से असमर्थ हो चुके वृद्ध लोगों को आश्रय मिल सके ना कि उनके संतान द्वारा त्याग करने पर या निकाल दिए जाने पर उनको वहां पर आश्रय दिया जाए। कथा व्यास जी ने कहा कि कल जब आपका समय आएगा तो आपको भी बहुत क्रोध आएगा और आप अपनी संतान को बहुत अपशब्द बोलेंगे क्योंकि आपको पता चलेगा कि वृद्ध आश्रम क्या जगह है।
पूज्य व्यास जी ने आज कथा के दूसरे दिन विशेष रूप से महाभारत में द्रोपदी, सुखदेव जन्म, कलिका दर्शन, राजा परीक्षित जी का गंगा तट पर जाना, अश्वत्थामा प्रसंग आदि पर अपने प्रवचन किया।
व्यास जी ने कहा कि लाभ से लोभ की उत्पत्ति होती है यदि आप द्वारा किए जा रहे कार्य में जब लोभ आ जाता है तो आपके तमाम पुण्य नष्ट होने लगते हैं। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा से प्रभु भी प्रसन्न होते हैं और सदैव अपने भक्तों पर कृपा करते हैं
कथा में समिति के सुधीर जैन, शशि जैन,आलोक जैन,शिवम गुप्ता,रोशन राणा, रजनी राणा,बालकिशन शर्मा,संजीव गुप्ता,हेमराज अरोड़ा,आयुष जैन,राहुल माटा कृतिका राणा,अनुष्का राणा,गौरव जैन, बालेश गुप्ता,विनय प्रजापति विनोद कश्यप गजेंद्र ग्राफिक्स और संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button