होलिका दहन वाले दिन चारो तरफ होली की धूम।

0
362

देहरादून। द्रोणाचार्य की नगरी दून होलिका दहन के दिन ही पूरी तरह से होली के रंग मंे रंग गयी है।। हालांकि होली का रंग 18 मार्च को खेला जाएगा। लेकिन इसकी शुरूआत दून में कुछ दिन पहले से हो गयी थी। होलिका दहन के दिन ही शहर में होली की मस्‍ती हर तरफ नजर आई। छात्रों, नेताओं, विभिन्‍न संगठनों ने जमकर होली। होली की मस्‍ती में सबने एक दूसरे को खूब रंग लगाया। इस दौरान होली के गीतों में सब जमक थिरके। कांग्रेस और खुद की हार को भूलकर पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत होली की मस्‍ती में डूबे नजर आए। इस दौरान उन्‍होंने ढोलक बजाई और इस परमपारिक त्यौहार को पूरे हर्षोलास के साथ मनाया। होली मिलन समारोह का आयोजन रायपुर 200 बीघा स्थित मैदान में कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह नेगी की ओर से किया गया था।