झिंझाना। रुस एवं यूक्रेन के बढते तनाव एवं युद्ध की स्थति में यूक्रेन में एमबीबीएस की पढाई कर रहे भारतीय छात्रों के परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। कस्बे के चिकित्सक डा. रामनिवास कश्यप का पुत्र भी यूक्रेन की जफरोजिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में अपनी पढाई कर रहा है। दोनों देशो के बीच बढे तनाव के चलते परिजन बार-बार वहां की जानकारी ले रहे है। छात्र ने अपने परिजनों को सकुशल होने की जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार रूस ओर यूक्रेन के बीच लगातार बढ़ते तनाव के चलते दोनो देशो के बीच युद्ध की स्थिति पैदा हो गयी है। रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है जिससे यूक्रेन में एमबीबीएस मेडिकल की पढाई कर रहे छात्र छात्राओं के परिजनों को बच्चों की चिंता सताने लगी है। माता-पिता अपने बच्चों के सकुशल घर आने एवं उनकी सुरक्षा की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है। कस्बे के डा. रामनिवास कश्यप का बडा पुत्र प्रशांत कश्यप भी यूक्रेन की जफरोजिया मेडिकल यूनिवर्सिटी मे अपनी एमबीबीएस के थर्डयर की पढाई कर रहा है। डा. रामनिवास कश्यप ने बताया कि रूस ओर यूक्रेन के बढते तनाव से बेटे की कुशलता की चिंता सताने लगी है। दिन में दो से तीन बार प्रशांत कश्यप से बात हो रही हैं। प्रशांत ने बताया कि वह ठीक है घबराने की कोई आवश्यकता नही है। भारतीय दूतावास से भी हमारे फार्म भर चुके है अगर स्थिति ज्यादा नाजुक होती है तो हमे तुरंत इधर से भेज दिया जाएगा। वही एमबीबीएस थर्ड यर के पेपर के चलते पढाई भी सख्त चली रही है जिसके कारण एकदम भी आना नही हो रहा है जबकि जफरोजिया मेडिकल यूनिवर्सिटी भी हमारी सुरक्षा की बात कर रही है, क्योकि हम रूस ओर यूक्रेन बार्डर से काफी बडी दूरी पर है। डा. रामनिवास कश्यप ने बताया प्रशांत द्वारा सकुशल बताने पर फिर भी मन चितिंत रहता है ओर ईश्वर से प्रार्थना करते है दोनो देशों के बीच बढे तनाव को कम करें ओर आपसी भाईचारा बना रहे।
रिपोर्ट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।